बदायूं

Budaun News: बिल्सी में बेकाबू हुए सांड़, कई लोगों पर किया हमला

Connect News 24

Bulls went out of control in Bilsi, attacked many people

सांड के हमले से घायल संतोष उर्फ पप्पू। संवाद

पूर्व वार्ड सदस्य ने भागकर जान, लोगों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। खैरी बस स्टैंड पर सांड़ आतंक मचाए हुए हैं। रोजाना किसी न किसी को हमलाकर घायल कर रहे हैं। एक दिन पहले सांड़ के हमले में किसान की जान भी चली गई थी। रविवार को सांड़ों ने कई लोगों को हमलाकर घायल कर दिया। इससे लोग काफी दहशत में हैं। उन्होंने सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है।

शनिवार को मोहल्ला संख्या एक निवासी पीतांबर पाली की एक सांड़ ने जान ले ली थी। रविवार को सांड़ों ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया। सुबह एक कोल्ड स्टोर के नजदीक सांड़ ने एक महिला पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर कोल्ड स्टोर के ऑपरेटर छुट्टन बाहर निकल आए। उन्होंने महिला को तो बचा लिया लेकिन सांड़ ने उन्हें पटक दिया।

उनके अलावा पूर्व वार्ड सदस्य राकेश यादव, हरिशंकर शर्मा पर भी सांड़ों ने हमला किया। इन लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके कुछ देर बाद ही सांड़ ने खैरी गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ पप्पू पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींगों पर उठा लिया और सड़क पर पटक किया। इससे वह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सांड़ दहशत का प्रयाय बन गए हैं। कई बार पालिका प्रशासन को बताया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button