बदायूं

Budaun News: गालियां देता था, इसलिए ईंट से कुचलकर कर दी हत्या

Connect News 24

Used to abuse, so crushed to death with a brick

12बीडीएन21-अलापुर थाने में खड़ा आरोपी। संवाद

पुलिस गिरफ्त में आए आशीष हत्याकांड के आरोपी ने कबूला गुनाह

– मैरिज हॉल की छत पर दिया था वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में मैरिज हॉल में हुए आशीष हत्याकांड के आरोपी अखिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि वह आशीष के साथ ही खाना बनाने और परोसने का काम करता था। आशीष उसकी जाति को लेकर टिप्पणी करता था। गालियां देता था, इसलिए उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।

बीती आठ मई को मैरिज हॉल की दूसरी मंजिल पर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी आशीष प्रताप सिंह की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पता चला कि आशीष मैरिज हॉल में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए आया था। वह खाना बनाने और परोसने का काम करता था। ठेकेदार सुनील कुमार के साथ आशीष प्रताप सिंह और गांव का ही अखिलेश पुत्र रामकिशन भी आया था। दोनों के बीच दिन में विवाद हुआ तो ठेकेदार ने दोनों को समझाकर विवाद शांत करा दिया था।

घटना के बाद से अखिलेश लापता था। आशीष के पिता ने अखिलेश को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने अखिलेश की तलाश शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी के अलावा चार और टीमें बनाई गई थीं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसको लेकर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि आशीष अक्सर उसकी जाति का नाम बिगाड़ते हुए उससे बेवजह विवाद करता था। आठ मई को भी वह जब सुनील ठेकेदार के साथ खाना बनाने के लिए आया तो आशीष ने बेवजह उसकी जाति का नाम बिगाड़ते हुए उसको गंदी-गंदी गालियां दी थीं।

उसी दिन तय कर लिया था, आशीष की कर देगा हत्या

अखिलेश के अनुसार उसने उसी दिन ही तय कर लिया था कि वह आशीष को मौत के घाट उतार देगा। रात में आशीष मैरिज हॉल की दूसरी मंजिल पर सोने गया तो वह भी फोन पर बात करते-करते छत पर चला गया। आशीष उस वक्त करवट लेकर लेटा हुआ था और वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान अखिलेश ने ईंट उठाई और उसकी कनपटी पर ईंट से चार वार किए। इससे उसका सिर कुचल गया और उसकी मौत हो गई। फिर उसको पलटा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद उसको पलटकर मुंह के नीचे तकिया लगाकर वह भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button