Schools

Metro में निकली बंपर नौकरियां, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन

Connect News 24

Gujarat Metro Rail Recruitment 2023: गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बंपर पद पर भर्ती निकाली है. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू है इसलिए अगर आप भी जीएमआरसी के इन पद के लिए आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हों तो बताए गए प्रारूप में फटाफट अप्लाई कर दें. इन वैकेंसी के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है और इसके तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव पद भरे जाएंगे. एप्लीकेशन लिंक 10 मई के दिन एक्टिव कर दिया गया था और गुजरात मेट्रो के इन पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जून 2023 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए फॉरमेट में फॉर्म भर दें.

इस वेबसाइट से करना है आवेदन

गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के इन पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए आपको जीएमआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – gujaratmetrorail.com. अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा और जॉब की लोकेशन अहमदाबाद है. ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं और फिलहाल 5 साल के लिए हैं.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद के लिए एप्लीकेशन फीस भरने और फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट भी 9 जून ही है. चयन लिखित परीक्षा और गुजरात लैंग्वेज टेस्ट के माध्यम से होगा. परीक्षा की तारीख अभी साफ नहीं है पर ऐसी संभावना है कि एग्जाम जुलाई महीने में लिया जाएगा.

वैकेंसी डिटेल

स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर – 150 पद

कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट (सीआरए) – 46 पद

जूनियर इंजीनियर – 31 पद

जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रॉनिक्स – 28 पद

जूनियर इंजीनियर – मैकेनिकल – 12 पद  

जूनियर इंजीनियर – सिविल – 06 पद

मेंटेनर – फिटर – 58 पद

मेंटेनर – इलेक्ट्रिकल – 60 पद

मेंटेनर – इलेक्ट्रॉनिक्स – 33 पद

क्या है एज लिमिट

इन पद के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है. इसके बारे में डिटेल में पता करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात करें तो एज लिमिट 18 से 28 साल तय की गई है.

शुल्क कितना है

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एसईबीसी, ओबीसी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 300 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 150 रुपये देने होंगे.

यहां देखें नोटिस. 

यह भी पढ़ें: एजुकेशन लोन लेने की सोच रहे हैं, पहले जान लें ये 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button