बरेली
Bareilly Nagar Nigam Result: बरेली नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे आए; जानिए कौन कहां से जीता

बरेली नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। बरेली कॉलेज और परसाखेड़ा मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दोनों स्थानों पर पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स के साथ दो हजार पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं। विजय जुलूस पर पाबंदी है। नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे आ चुके हैं।
नगर निगम के वार्डों के नतीजे
- वार्ड 11 से भाजपा के अजय कुमार रत्नाकर जीते
- वार्ड 67 से भाजपा की शशि सक्सेना जीती
- वार्ड 76 से निर्लदिय मो. नासिर जीते
- वार्ड 72 से मुकेश सिंघल भाजपा से जीते
- वार्ड 51 भाजपा महेश राजपूत जीते
- वार्ड 2 जाटवपुरा से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गरिमा कमांडो जीतीं।
- सुभाष नगर वार्ड नंबर 21 भाजपा प्रत्याशी शालिनी वर्मा 1230 वोटों से विजय
- वार्ड 22 रचित गुप्ता जीते
- वार्ड 17 गौरी पटेल 1000 वोटों से ज्यादा से जीती
- वार्ड इंग्लिश गंज 76 से मोहम्मद नासिर जीते



