मनोरंजन

बांग्लादेश में मची शाहरुख की ‘पठान’ की धूम, सिनेमाघरों में ‘झूमे जो पठान’ पर नाची ऑडियन्स

Connect News 24

Shah Rukh Khan Fans Dancing On Cinema Hall: शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. पठान की रिलीज के बाद शाहरुख खान की दमदार वापसी दर्शकों के बीच ऐसी गूंजी की इसकी धमक आज भी लोगों के कान में गूंज रही है. यह बात आप सभी अच्छे से जानते हैं कि 12 मई को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म बांग्लादेश में भी रिलीज की जा चुकी है. ऐसे में शाहरुख खान के बांग्लादेशी फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले 2 दिन की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है. साथ ही दर्शकों को भी किंग खान की यह फिल्म धुआंधार लगी है.

‘झूमे जो पठान’ पर झूम उठे पठान के फैंस 
हम आपके लिए बांग्लादेशी सिनेमा हॉल का वह नजारा लेकर आए हैं जो पठान (Pathaan) की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर छाया नजर आ रहा है. शाहरुख खान के फैन पेज ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कई वीडियो साझा किए हैं. जहां उनके चाहने वाले उनके सुपरहिट गाने झूमे जो पठान पर सिनेमा हॉल में नाचते दिखाई दे रहे हैं. शाहरुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा कर रही है. बांग्लादेशी फैंस पर पठान का भूत सवार नजर आ रहा है.

बांग्लादेश में भी छाए दिखे शाहरुख खान 
बीते दिन से पठान का क्रेज बांग्लादेश में भी देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की पठान को बांग्लादेश के 41 सिनेमा हॉल में दिखाया जा रहा है, साथ ही 1 दिन में 198 शो शेड्यूल किए जा चुके हैं. पठान की फिल्म की प्री बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 दिन तक सिनेमाघरों को पूरी तरह भर डाला है.

शाहरुख खान की फिल्म पठान में धुआंधार एक्शन तो देखने को मिला ही है साथ ही साथ दीपिका का बॉस लेडी और जॉन अब्राहम का एक्शन हीरो वाला अवतार ने दर्शकों के दिलों को घायल कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar की ननद Saba का हुआ मिसकैरेज, पति ने सुनाई Bad न्यूज, प्रेग्नेंसी में आई थीं ये दिक्कतें


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button