बदायूं

Budaun News: शादी में लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, वीडियो वायरल

Connect News 24

Firing from a licensed gun at a wedding, video goes viral

शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करता युवक।स्रोत-वायरल वीडियो का फोटो

बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोथा मोहल्ले में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शुक्रवार रात सोथा मोहल्ले में शादी समारोह था। इसमें एक युवक अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गया और खुशी में फायरिंग करने लगा। इस दौरान उसके ही दोस्त ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर पूछताछ की, लेकिन फायरिंग करने वाले युवक का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक को तलाश किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button