बदायूं

Budaun News: ग्रामीणों ने जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

Connect News 24

Villagers caught JCB and two tractor-trolleys

थाना फैजगंज बेहटा में खड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद

आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में शनिवार रात ग्रामीणों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेर लिए। सूचना देकर पुलिस भी बुला ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि भट्ठे पर ईंट पाथने के लिए खनन किया जा रहा था। इसकी रॉयल्टी जमा है। फिर भी खनन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

शनिवार रात थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में एक खेत में जेसीबी से खनन किया जा रहा था और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से नजदीकी भट्ठे पर मिट्टी ढोई जा रही थी। रात करीब एक बजे ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेर लिया। उन पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए हंगामा दिया। उन्होंने जेसीबी से चल रहा खनन भी बंद करा दिया और सूचना थाना पुलिस को भी दे दी। इस पर एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके खेत के बराबर में पांच फुट गहराई तक खनन किया जा रहा है। इससे उनके खेतों को खतरा बढ़ गया है। यह भी कहा कि भट्ठा मालिक यहां ईंट नहीं पथवा रहा है। वह मिट्टी उठवाकर अपनी जगह में ईंट बनवा रहा है।

एसओ वेदपाल सिंह का कहना है कि खनन करने की गाटा नंबर के अनुसार रॉयल्टी जमा है। इसमें खनन अधिकारी से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि खनन अवैध नहीं है। इससे मिट्टी उठाने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी। मिट्टी उठाने वालों को ब्लैकमेल किया गया है।मामले की जांच कराई जा रही है।

थाना फैजगंज बेहटा में खड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद

थाना फैजगंज बेहटा में खड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button