बदायूं

Budaun News: मलिकपुर गांव में गंदगी से ग्रामीण परेशान, डीएम को लिखी चिट्ठी

Connect News 24

Villagers upset due to filth in Malikpur village, letter written to DM

उझानी के गांव मलिकपुर में गंदगी दिखाते ग्रामीण। संवाद

उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मलिकपुर में सफाई कर्मचारी के नियमित नहीं आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत भेजी है। ग्रामीणों ने नालियों का गंदा पानी गलियों में बहने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका व्यक्त की है।

मलिकपुर निवासी ग्रामीणों में अमित शर्मा, वीरेश यादव, दिनेश पाल, लालाराम, सुमित कुमार, गोपी किशन आदि ने शिकायत में कहा है कि नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। नालियों का गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। लोगों को घरों से बाहर निकल कर मेन रोड तक जाने के लिए कीचड़ का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक कार्यालय पर अफसरों से भी की, लेकिन गौर नहीं किया गया। अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के दिनों में गंदगी के ढेरों से दुर्गंध उठती है। इससे बच्चों समेत ग्रामीणों के संक्रामक रोगों के चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button