बदायूं

Budaun News: बारिश की वजह से नहीं हो सकी वॉलीबाल प्रतियोगिता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 24 Aug 2023 01:37 AM IST

बदायूं। बारिश की वजह से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता बुधवार को नहीं हो सकी। खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने की वजह से इसे स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार 29 अगस्त से पहले ही प्रतियोगिता कराई जाएगी।

मेजर ध्यानचंद्र के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन वॉलीबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होनी थी। मंगलवार रात से हो रही बारिश बुधवार दोपहर बाद तक लगातार जारी रही। इसकी वजह से स्टेडियम के मैदान में बारिश का पानी भर गया।

ऐसे में स्थान परिवर्तन के बारे में अधिकारी ने विचार विमर्श किया, लेकिन कोई भी प्रतिभागी नहीं पहुंचने पर प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि वॉलीबाल को 29 अगस्त से पहले कराया जाना है, हालांकि अभी तिथि का निर्धारित नहीं किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button