Budaun News: वृंदावन की राध्या करेंगी गणेश कथा का गुणगान
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की बैठक में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। साथ ही कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक सुनील वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में उन्होंने बताया कि इस बार वृंदावन से आईं कथावाचक राध्या भारद्वाज गणेश कथा का गुणगान करेंगी।
कथा 19 से 23 सितंबर तक भोलाधाम में होगी। 24 सितंबर को ब्रज की रासलीला होगी। 25 सितंबर को विसर्जन यात्रा भोलाधाम से कछला तक निकलेगी। महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि गणेश प्रतिमा समेत अन्य व्यवस्थाएं भी कर ली गईं हैं।
गणेश कथा के लिए वाटरप्रूफ टेंट बनवाया जा रहा है। बैठक में मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, नितेश वार्ष्णेय, मनोज वैश्य, राहुल राठौर, रामेश्वर दयाल, राकेश गुलाटी,चेतन मलिक, संतोष गुप्ता,अवनेश साहू, राहुल चौबे आदि उपस्थित रहे। संवाद