बदायूं

Budaun News: दबतोरी-सिरौली मार्ग पर पुल के लिए करें इंतजार

Connect News 24

Wait for the bridge on Dabtori-Sirauli road

पुल के निर्माण को कराए गए बोरिंग की सुरक्षा करते मजदूर।

बारिश के चलते रुका काम, अधूरे निर्माण की निगरानी कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी

दबतोरी (बदायूं)। चार जिलों की सीमाओं को जोड़ने वाले बिसौली तहसील क्षेत्र के दबतोरी-सिरौली मार्ग पर पुल के लिए लोगों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा। अरिल नदी पर पुल निर्माण के लिए 1.83 करोड़ की स्वीकृति के बाद शुरू हुआ काम बारिश के चलते रुक गया है। अब निर्माण कार्य बारिश के बाद शुरू होगा।

दबतोरी-सिरौली मार्ग चार जिलों की सीमाओं को जोड़ता है। कई गांवों के लोगों का यही मुख्य रास्ता है। इधर से ग्रामीण बदायूं, बरेली, रामपुर और संभल जिलों के लिए जाते हैं। इस इलाके के ग्रामीणों के लिए बरेली-मथुरा हाईवे काफी दूर पड़ता है। इसलिए वह कम समय में और कम दूरी तय करके यहां से कहीं भी जा सकते हैं लेकिन काफी समय से पुल टूटा होने की वजह से उनको दिक्कत हो रही थी।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की पैरवी पर शासन से पुल का निर्माण की स्वीकृति मिली। 1.83 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ और निर्माण के लिए बदायूं जिले के ही ठेकेदार को ठेका दिया गया है। कार्य शुरू हो गया जो छह माह में पूरा किया जाना था। लेकिन, अब बारिश से काम रुक गया है। अब तक हुए निर्माण को नदी का उफान खराब कर सकता है। बारिश खत्म होने के बाद ही काम शुरू होगा। इसके चलते तय समय में पुल का निर्माण संभव नहीं है। साथ ही लागत बढ़ने के भी आसार हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button