बदायूं

Budaun News: मिड डे मील खाते वक्त विद्यार्थियों पर गिरा पानी टैंक

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 10 Oct 2023 01:24 AM IST

Water tank falls on students while eating mid day meal

हादसे के बाद स्कूल में जाकर जांच करते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद

बिल्सी। बधौली गांव के प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील खाते वक्त विद्यार्थियों पर सोमवार दोपहर पानी टैंक गिर गया। इसके नीचे दबकर दो छात्र और एक रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक छात्र की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बंदर स्कूल की छत पर धमाचौकड़ी कर रहे थे। इसी दौरान टैंक नीचे आकर गिर गया।

विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव बधौली स्थित प्राथमिक स्कूल में दोपहर करीब 12 बजे स्कूल परिसर में बैठकर विद्यार्थी मिड डे मील खा रहे थे। इसी दौरान स्कूल की छत पर रखे पानी के टैंक के पास कुछ बंदर आ गए, जिन्होंने टैंक को जोर से हिलाना शुरू कर दिया। टैंक के ठीक नीचे कक्षा एक के छात्र प्रशांत कुमार पुत्र विद्याराम, छात्रा कल्पना पुत्री रामनारायन एवं रसोइया रेखा देवी बैठे थे। उनके सिर पर ही अचानक टैंक गिर गया, जिससे तीनों लोग घायल होने के बाद बेहोश हो गए। स्कूल स्टाफ से एंबुलेंस बुलाकर तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रशांत की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिजन उसे इंदिरा चौक के निकट एक निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा एवं तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button