बदायूं

Budaun News: 22 जुलाई को गया था जेल, 25 को जमानत पर छूटा, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 31 Jul 2023 01:57 AM IST

Went to jail on July 22, released on bail on July 25, body found hanging in the morning

मृतक जुगेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में रविवार सुबह जुगेंद्र (27) का शव फंदे से लटका मिला। वह गांव के बाहर खेत में कमरा बनाकर रह रहा था। परिवार वालों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 22 जुलाई को वह तमंचा और तीन कारतूस के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। 25 जुलाई को वह जमानत पर छूटा था।

ग्राम सैंडोला निवासी जुगेंद्र यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह काफी समय से साधु बन गया था। इससे उसने गांव के बाहर मंदिर के नजदीक एक छोटा सा कमरा बना लिया था। जुगेंद्र वहीं रहता था और वहीं खाना बनाकर अपना जीवन गुजार रहा था। और वह अपने मंदिर पर आ गया।

परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति तमंचा कारतूस रखकर उसे पकड़वाया था और शनिवार रात उसकी हत्या कर दी और उसका शव मंदिर के नजदीक पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका दिया। सुबह करीब छह बजे परिवार वालों ने उसका शव फंदे से लटका देखा।

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button