बदायूं

Budaun News: बीमार पड़े तो आयुष्मान कार्ड की याद आई

Connect News 24

उझानी। खून में संक्रमण की वजह से बीमार युवक के निजी अस्पताल में भर्ती होने पर आयुष्मान कार्ड की याद आई तो कार्रवाई पूरी करने के लिए प्रधान और पंचायत सहायक को बुलवा लिया गया। दोनों ने मरीज के बेड पर ही कार्ड बनाने की ऑनलाइन औपचारिकता पूरी की।

संजीव कुमार कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी रामनिवास के पुत्र हैं। पिछले कई दिनों से बीमार हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज पर होने वाले खर्चे के बारे में बताया गया तो वह खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताने लगे। डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड मांगा तो कहने लगे कि नहीं बनवाया।

परिजनों के जरिये संजीव ने गांव प्रधान रंधावा यादव और पंचायत सहायक प्रीति को अस्पताल बुलवा लिया। प्रधान ने बताया कि संजीव से कई बार कहा गया था कि वह आयुष्मान कार्ड बनवा ले, लेकिन उसने गौर नहीं किया।

पंचायत सहायक ने अस्पताल परिसर में ही कार्ड बनाने की ऑनलाइन औपचारिकता पूरी की। इसके बाद कार्ड बनाकर दे दिया गया। संजीव अब, बरेली जाकर किसी हायर सेंटर पर इलाज कराएंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button