बदायूं

Budaun News: मोबाइल फोन पर बात करने से रोका तो विवाहिता ने पति और ससुरालियों को पिटवाया

Connect News 24

Daughter-in-law got her husband and in-laws beaten by relatives in buduan

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में विवाहिता को मोबाइल पर ज्यादा बात करने के लिए टोकना पति और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। उसने रिश्तेदारों को बुलाकर पति, सास, ससुर और ननद को घर में ही पिटवाया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवती नगला का है। गांव की विमला देवी ने बताया कि उसके बेटे सुनील की पत्नी साधना ननद के बेटे मनीष से फोन पर बात कर रही थी। वह अक्सर फोन पर देर तक बात करती रहती है। 

UP: मौसेरी बहन के प्यार में मारा गया अलीगढ़ का टिंकू, मौसा-मौसी ने रची थी साजिश, घर बुलाकर ली जान

सुनील ने इसका विरोध किया तो साधना ने सुनील के तहेरे भाइयों को बुला लिया। उन्होंने घर में आने के बाद सुनील को मारना पीटना शुरू कर दिया। जब वह लोग बचाने के लिए गए तो उन लोगों साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में सुनील, विमला और उसकी बेटी के चोटें आईं हैं।

घायल विमला ने रविवार शाम कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने विमला की तहरीर पर साधना, सुभाष, पिंटू, रिंकू और अभिषेक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button