बदायूं

Budaun News: घर की छत पर पड़ोसी के साथ थी पत्नी, टोका तो मिली धमकी

Connect News 24

ई-रिक्शा चालक ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक को गांव छोड़ने की धमकी मिली है। उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी को छत पर पड़ोसी के साथ देखा था। उसके टोकने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और उसे गांव छोड़ने को कहा। उसके टोकने पर पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। अब ई-रिक्शा चालक ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ई-रिक्शा चालक बिसौली कस्बे के एक मोहल्ले का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह दो अक्तूबर की रात अपने घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसने पत्नी को सभी जगह तलाश कर लिया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

थकहारकर वह घर की छत पर गया, जहां उसकी पत्नी मोहल्ले के एक व्यक्ति के साथ थी। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह छत से कूदकर भाग गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी, उसका भाई, और उनका पिता आ गया। उन्होंने उसके साथ गालीगलौज की। उसे गांव छोड़कर भागने की धमकी दी।

उससे कहा कि अगर उसने घर नहीं छोड़ा तो वह उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद उसकी पत्नी भी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। अब उसे अपने बच्चों की जान की चिंता सता रही है। ई-रिक्शा चालक ने चारो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button