बदायूं

Budaun News: ब्रेकर पर बाइक से गिरने से महिला की मौत

Connect News 24

मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र में कछला रोड पर अलीगंज सोलंकी नगर के नजदीक ब्रेकर पर बाइक से गिरने से 55 वर्षीय रामवती की मौत हो गई।

बताते हैं कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी होमगार्ड विजय पाल सिंह सोमवार सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी रामवती के साथ गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट गए थे। शाम को दोनों लोग घर लौट रहे थे। उनकी बाइक अलीगंज सोलंकी नगर के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक ब्रेकर पर रामवती उछलकर सड़क पर गिर गई, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। हादसे को देखकर कई लोग आ गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस को कॉल की लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। काफी समय तक महिला सड़क पर तड़पती रही। बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button