बदायूं

Budaun News: बाइक फिसलने से महिला की मौत, भाई घायल

Connect News 24

बिसौली। क्षेत्र में बाइक फिसलने से महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिसौली के मोहल्ला कुम्हारान निवासी सुखलाल की पुत्री दीपा का विवाह बदायूं के मोहल्ला पनबड़िया निवासी चंद्रपाल से हुआ था। तीन दिन पहले दीपा अपने मायके आई थी। रविवार को दीपा अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से गंगा नहाने कछला गईं थीं। लौटते समय बिल्सी रोड पर गांव नागपुर के पास बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों भाई बहन घायल हो गए।

दीपा के सिर में गंभीर चोट आईं। दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन दीपा को मेरठ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हापुड़ के पास उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button