Pilibhit News: अमृत सरोवर के रूप में विकसित होंगे जिले के 342 तालाब

ूरनपुर स्थित तालाब। संवाद
बारिश शुरू होने से पहले ही सभी तालाबों पर पूरा होना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के 342 तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इनको चयनित भी कर लिया गया है। मनरेगा के तहत जिले के चयनित तालाबों पर खोदाई का काम भी शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों की मंशा है कि वर्षा शुरू होने से पहले ही सभी तालाबों पर काम पूरा करा दिया जाए, ताकि 15 अगस्त को ध्वज फहराया जा सके।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में मौजूद एक एकड़ तक के तालाबों का सुंदरीकरण कराने का आदेश जारी किया था। कहा गया था कि सभी तालाबों का 15 अगस्त तक सुंदरीकरण कराकर वहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सरकार के इस आदेश के बाद जिले में तालाबों का चिह्नीकरण किया गया। 108 तालाबों का सुंदरीकरण किया भी गया। इस सत्र में भी 342 तालाबों को चिह्नित किया गया है। जहां पर काम किया जाना है। मनरेगा के तहत कर्मियों को लगाकर काफी तालाबों पर अधिकारी काम आरंभ होने का दावा भी कर रहे हैं। बारिश से पहले ही अधिकारी तालाबों का काम पूरा करने की तैयारी में लगे हुए है।
00
61 पर है विवाद, शासन को भेजी रिपोर्ट
अमृत सरोवर के तहत तालाबों का चयन करने के दौरान जिले में 61 तालाबों पर विवाद मिला। यहां पर या तो अवैध कब्जा बना हुआ था या फिर अन्य कारण रहे। ऐसे में फिलहाल इन तालाबों को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है।
00
अमृत सरोवर के तहत जिले में चयनित तालाबों पर काम शुरू कर दिया गया है। बारिश से पहले ही काम को पूरा कराने पर जोर है।
– मृणाल सिंह, डीसी मनरेगा