बदायूं

Budaun News: बुखार से महिला की मौत, निजी लैब की जांच में डेंगू की पुष्टि

Connect News 24

Woman dies of fever, dengue confirmed in private lab test

मधू देवी ।फाइल फोटो।(डेंगू की खबर के साथ)

उघैती। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते लौथर गांव में तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इधर, गांव में बुखार की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनोंं ने निजी लैब में कराई जांच के आधार पर डेंगू से मौत होने का दावा किया हैै।

स्वास्थ्य विभाग को दिवाली से डेंगू का कोई मरीज ही नहीं मिल रहा है, जबकि कई गांवों में हालात बेकाबू हैं। बिल्सी क्षेत्र के गांव लौथर में इस कदर बीमारी फैली है कि तमाम लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव की मधु देवी (46) को 10 दिन पहले बुखार आया तो उन्होंने निजी अस्पताल से दवा ली लेकिन बुखार नहीं उतरा। 22 नवंबर को जब निजी लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई।

हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में गंदगी का यह हाल है कि सड़कों से निकला दूभर है। जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारी नहीं आता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

महिला की मौत की कोई सूचना नहीं है। अगर बुखार से मौत नोने की सूचना मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। बुखार और डेंगू का प्रकोप खत्म हो चुका है। अब अस्थमा और हार्टअटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। – डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्साधिकारी

मधू देवी ।फाइल फोटो।(डेंगू की खबर के साथ)

मधू देवी ।फाइल फोटो।(डेंगू की खबर के साथ)

मधू देवी ।फाइल फोटो।(डेंगू की खबर के साथ)

मधू देवी ।फाइल फोटो।(डेंगू की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button