बदायूं
Budaun News: घर से बाजार निकली महिला लापता
कुंवरगांव। घर से बाजार को निकली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्राम भांसी निवासी गोविंद ने बताया कि 19 नवंबर को उसकी पत्नी कविता घर से बाजार जाने की बात कहकर खाली थैला लेकर गई थी। उसके साथ में बेटा परमजीत भी था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला को तलाश रही है। संवाद