बदायूं
Budaun News: ट्रेन में छेड़खानी कर महिला का पर्स उड़ाया
दबतोरी। बरेली-चंदौसी रेलवे रूट पर दौड़ने वाली यात्री ट्रेनों में चोर-उचक्के सक्रिय हैं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पत्नी को विदा कराके घर जाने के लिए बरेली स्टेशन पहुंचा। वहां से डेढ़ बजे पति-पत्नी मुरादाबाद-बरेली यात्री ट्रेन में सवार हुए। इसी बीच दो युवक पत्नी के पास बैठ गए। ट्रेन चलते ही छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। जब लोगों ने हंगामा करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे रामगंगा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इस बीच विवाहिता की नजर अपने पर्स पर पड़ी तो वह गायब था। पर्स में सात हजार रुपये थे। संवाद