बदायूं

Budaun News: गर्भावस्था के दौरान पूरी नींद लें महिलाएं

Connect News 24

Women should get full sleep during pregnancy

शिविर में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेना चाहिए। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जो कामकाज के चक्कर में पूरी नींद नहीं ले पातीं। इसके कारण उनको थकावट महसूस होती है। गर्भावस्था वाली महिलाओं को चाहिए कि वह सात से नौ घंटे की नींद लें। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मांस का सेवन न करें क्योंकि इससे कब्ज होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौके पर डाॅ. जयश्री शर्मा, शशिबाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button