Budaun News: तनाव मुक्त करने में योग सहायक

ऑडिटोरियम परिसर में योग करते हुए। संवाद
बदायूं। जिले में 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व डीएम मनोज कुमार ने इसका शुभारंभ किया। 21 जून को नवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर होगा।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त हुआ है। आगामी 21 जून को हम नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी शिक्षा आदि कारणों को लेकर चिंता में रहती है, उनको तनावमुक्त रखने में योग सहायक हो सकता है। डीएम ने कहा कि आज युवा पीढ़ी मशीनी क्रियाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित है, जिसके दूरगामी परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग सकारात्मक सोच व भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सहायक है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल, पतंजलि योग समिति के गिरधारी सिंह राठौर, सुनेश पाल सिंह, गायत्री परिवार के सचिन देव, मदन आदि उपस्थित रहे।
हॉर्टफुल संस्था ने कराईं योग क्रियाएं
कार्यक्रम के दौरान हॉर्टफुल संस्था के प्रशिक्षक शिक्षक अनुज सक्सेना ने दिव्य प्रकाश को शरीर में जागृत करने व उसको अंगों में महसूस करने व उसके माध्यम से सुषुप्त अवस्था से जागृत अवस्था में जाने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला व सभी को इसकी क्रिया करवाई। पतंजलि योग समिति के सुनेश पाल सिंह ने भी हाथों की एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के संबंध में जानकारी दी व क्रिया करवाई।
फोटो-12
बच्चों का भी बढ़ रहा योग की तरफ क्रेज
बदायूं। योग को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे आंगन-आंगन योग अभियान के तहत योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह राठौर के द्वारा तीन से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को ऑडिटोरियम परिसर में शाम छह से सात बजे तक योग सीखा रहे हैं। योग प्रशिक्षक ने कहा कि आज के समय में छोटे बच्चों द्वारा मोबाइल का प्रयोग अधिक करने के कारण उनके अभिभावक चिंतित होने लगे हैं। इसके दुष्प्रभाव अत्यंत गंभीर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सभी माता-पिता, दादा-दादी से अनुरोध कि वह अपने छोटे बच्चों को योग कक्षा में अवश्य भेजें। जिससे उनके दिमाग में अच्छे-अच्छे विचार, संस्कार आ सके। आज की योग कक्षा में आयुषी सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कविता पाल, रजनीश सक्सेना, सुमन देवी के साथ-साथ एडीएम एफआर ने अपने बच्चों के साथ में प्रतिभाग किया। संवाद

ऑडिटोरियम परिसर में योग करते हुए। संवाद