बदायूं

Budaun News: धान मशीन के पट्टे में फंसकर युवक की मौत

Connect News 24

Youth dies after getting stuck in belt of paddy machine

जिला अस्पताल में राेते-बिलखते मृतक समीर के परिजन। संवाद

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में मंगलवार सुबह 18 वर्षीय समीर की धान मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मसीन बंद करने के लिए चलती मोटर से सरिया लगाकर पट्टा उतार रहा था। तभी वह पट्टे में फंस गया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

समीर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी का निवासी था। उसके पिता चुन्ना मियां नगला शर्की गांव में अनाज खरीदने का काम करते हैं। करीब तीन साल पहले उन्होंने रमेंद्र सिंह की जगह किराये पर लेकर आटा चक्की, स्पेलर और सेलर (धान मशीन) लगाया है। वैसे तो उनकी चक्की पर मिस्त्री काम करता है लेकिन मंगलवार सुबह चुन्ना मियां का बेटा समीर चक्की पहुंच गया।

सुबह करीब 10 बजे आटा चक्की, स्पेलर और सेलर तीनों मशीनें चल रही थीं। कई लोग भी वहां बैठे थे। इसी दौरान सेलर में धान खत्म हो गए तो समीर ने उसे बंद करने के लिए चलती मोटर पर सरिया लगाकर उसका पट्टा उतारने की कोशिश की। पट्टा तो नहीं उतरा, लेकिन समीर पट्टे में फंस गया। लोगों ने तुरंत मोटर बंद की, लेकिन तब तक समीर बुरी तरह घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था समीर

समीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार वालों के मुताबिक, उसे 15 दिन पहले डेंगू हो गया था। इलाजके बाद दो-तीन दिन पहले ही वह ठीक हुआ था। काफी समय बाद मंगलवार को ही वह आटा चक्की पर पहुंचा था। उस दौरान उसके ताऊ भी चक्की पर मौजूद थे।

जिला अस्पताल में राेते-बिलखते मृतक समीर के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में राेते-बिलखते मृतक समीर के परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button