पीलीभीत

Pilibhit News: घरों में हुई गोवर्धन की पूजा, मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

Connect News 24

Govardhan worshiped in homes, Annakoot festival celebrated in temples

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्री गिरिराज महाराज का दिव्य पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव नगर की अग्रवाल सभा भवन में धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा घरों पर भी गोबर से गोवर्धन की कृति बनाकर महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजन किया। मंदिरों पर भी पूजा पाठ कर भंडारा हुआ।

गणेश वंदना के साथ श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ व गुरु वंदना हुई। इसके बाद गिरिराज महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कई भजन गाए गए। भक्त पुष्प वर्षा के साथ गिरिराज महाराज की जय जयकार कर रहे थे। भक्तों ने श्री गिरिराज महाराज की सामूहिक परिक्रमा लगाकर मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की।

इसके पश्चात गिरिराज महाराज की दिव्य आरती की गई। भक्तों ने अन्नकूट का महाप्रसाद पाया। कार्यक्रम में बरेली, पूरनपुर, कलीनगर, माधोटांडा, न्यूरिया, मझोला आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा, उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, मुरली मनोहर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रमोद पंत, राधेश्याम मालपानी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा घरों पर भी महिलाओं ने गिरीराज की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

अशोक कॉलोनी मंदिर में पूजन के बाद भंडारा हुआ। सुबह कॉलोनी के लोग मंदिर में पहुंचे। इसके बाद मंदिर में पूजन हुआ। इसके बाद यहां भंडारा हुआ। दोपहर तक मंदिर में भजन होते रहे। गोपाल मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ।

अन्नकूट पर हुए भंडारे में उमड़ी भीड़

पूरनपुर। महिलाओं ने व्रत रखकर गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। विधि-विधान से गोवर्धन की पूजा की गई। घरों में भजन गाए गए। परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं। बच्चों ने पटाखे दागे। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर और राधा माधव जगन्नाथ मंदिर में अन्नकूट पर भंडारा हुआ। भंडारे में कई लोगों ने पहुंचकर प्रसाद लिया। इस दौरान नवीन कुमार गुप्ता, नवनीत कुमार गुप्ता, संदीप जौली, हर्ष गुप्ता, हरगोविंद बाजपेई, सर्वेश गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। राधा माधव जगन्नाथ मंदिर में शाम को गिरिराज का पूजन हुआ, छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ा और देर शाम तक कीर्तन किया गया। संवाद

बीसलपुर। बालाजी मंदिर और गोविंद आश्रम में अन्नकूट का भंडारा हुआ। भंडारा दोपहर में शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। बालाजी मंदिर में हुए भंडारे की व्यवस्था में विष्णु गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, रवि शरण चौहान, अर्चना चौहान, जनार्दन मिश्रा, मोहित रस्तोगी, प्रमोद अग्निहोत्री आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। गोविंद आश्रम के भंडारे की व्यवस्था में आश्रम के महंत राममूर्तिदास, राहुल शंखधार और संदीप दुबे आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद

शहर में घर पर गोवर्धन पूजा करती ूहिलाएं । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button