शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बजरंग बली की प्रतिमा के चारों ओर तारबाड़ का विरोध

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 15 Nov 2023 12:41 AM IST

Protest against the wire fence around the statue of Bajrang Bali

जलालाबाद के गांव अतिवरा की मोड़ पर ​स्थित बजरंगबली की मूर्ति के पास एकत्रित हुए ग्रामीण। संवाद

जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए गांव अतिवरा के मोड़ से हटाकर कुछ दूरी पर स्थापित की गई बजरंग बली की मूर्ति और आश्रम में बाउंड्रीवाल बनाने के बजाय तारबाड़ करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते ठेकेदार को काम रोकना पड़ा।

गंगा एक्सप्रेसवे की क्राॅसिंग के लिए बरेली हाईवे पर गांव अतिवरा की मोड़ पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। इस तिराहे पर बजरंग बली की कई फिट की विशाल प्रतिमा काफी समय से स्थापित थी। इसके पीछे भगवान शंकर की मूर्ति भी लगी थी। महंत छोटेदास के रहने की व्यवस्था थी। बताते हैं कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए निर्माणदात्री संस्था एच जी इंफ्रास्ट्रेक्चर इंजीनियरिंग लिमिटेड ने महंत और ग्रामीणों से बात कर मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट कर देने को कहा गया था। जिसके अनुरूप कंपनी की ओर से पुरानी मूर्ति को हटाकर दूसरी जगह स्थापित कर अन्य निर्माण कार्य भी करवाए गए। मंगलवार को इस निर्माण कार्य के चारों तरफ पिलर लगाकर तार लगाने का काम शुरू किया गया। इसका ठेका कंपनी ने स्थानीय ठेकेदार मुकेश गुप्ता को दिया गया है। ग्रामीणों ने तार लगाने का विरोध कर काम रुकवा दिया। ठेकेदार ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते तार और पिलर नहीं लगाए जा सके। वह इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दे देंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button