बदायूं

Budaun News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST

अलापुर। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर में युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव आसफपुर निवासी 36 वर्षीय संजू सोमवार शाम बाहर से आया था। इसके बाद उसने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि संजू की पत्नी छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसी वजह से वह अवसाद में रहता था और शराब पीने लगा था। शराब के नशे में ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन शराब के नशे में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button