बदायूं

Budaun News: लूटपाट के विरोध में की गई थी युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Connect News 24

The young man was stabbed to death in protest against the robbery

पुलिस की गिरफ्त में खड़े बदमाश। संवाद

– दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त की रात हुई थी घटना

– पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, एक की अब भी तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुर के अभिषेक की बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से गोदकर हत्या की थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से युवक का लूटा गया मोबाइल, कपड़े और एक चाकू बरामद किया है। फिलहाल दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

सोमवार को एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात ग्राम बिहारीपुर निवासी अभिषेक की डहरपुर और बिहारीपुर के बीच चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल अभिषेक हजरतपुर से घर लौट रहा था। उसके हाथ में मोबाइल था और वह चैटिंग करता हुआ आ रहा था। उसकी पीठ पर टंगे बैग में उसके कपड़े रखे हुए थे।

जैसे ही वह डहरपुर और बिहारीपुर के बीच पहुंचा कि तभी तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाश उसको चाकू से गोदकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल व कपड़े लूटकर भाग गए। हालांकि बाद में युवक की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। इस संबंध में युवक के परिवार वालों ने हजरतपुर निवासी एक लड़की के दो भाइयों और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन उनके खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। इससे उन्हें छोड़ दिया गया।

जो बदमाश युवक का मोबाइल लूटकर ले गए थे। उन्होंने उसके मोबाइल को दिल्ली में ले जाकर चार हजार रुपये में बेच दिया। जिस व्यक्ति ने मोबाइल खरीदा था, उसने नया सिम डालकर जैसे ही उसे चालू किया कि यहां से पुलिस ने जाकर उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ निवासी वसीम पुत्र निजामुद्दीन पकड़ा गया।

वसीम ने ही युवक का मोबाइल दिल्ली में बेचा था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गांव के ओमेंद्र पुत्र श्रीपाल और जीशान के साथ लूटपाट के इरादे से अभिषेक को रोका था लेकिन उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने ओमेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनका तीसरा साथी जीशान अभी नहीं पकड़ा गया है।

पुलिस ने वसीम और ओमेंद्र के पास से युवक का मोबाइल, उसके कपड़े और आला कत्ल चाकू बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

वसीम ने एक सप्ताह पहले दातागंज से खरीदा था चाकू

– युवक की हत्या करने वाले वसीम, ओमेंद्र और जीशान के खिलाफ कोई और मुकदमा दर्ज नहीं है। वसीम ने एक सप्ताह पहले ही दातागंज से सौ रुपये में चाकू खरीदा था। वह चाकू दिखाकर डराना चाह रहे थे। वह 30 अगस्त की रात अपने गांव से लूटपाट करने ही दातागंज आए थे। तभी उन्हें पीठ पर बैग टांगे जाता अभिषेक दिखाई दिया। इससे उन्होंने उसी को निशाना बना लिया। पहले उसे बाइक की टक्कर मारी। फिर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान अभिषेक ने वसीम को पकड़ लिया था। वह चाकू छीनने की कोशिश कर रहा था लेकिन चाकू नहीं छीन पाया। इससे आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button