बदायूं

Budaun News: आईपीएल में सट्टा हारने के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

बदायूं। शहर में आईपीएल में सट्टा हारने के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव की अंत्येष्टि कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में सिरसा रोड का रहने वाला युवक काफी समय से आईपीएल में सट्टा लगा रहा था। शहर के कुछ लोगों का उस पर काफी कर्जा भी हो गया था। उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई थी। कुछ दिनों से वह गुमसुम था। शुक्रवार को कुछ लोगों ने उसको शहर में घूूमते हुए देखा था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसकी घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को बताए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है, जबकि आसपास के लोग उसकी मौत की वजह कुछ और ही बता रहे हैं। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं आई थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button