बदायूं

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Connect News 24

म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव गौरामई में बुधवार रात बादशाह (19) पुत्र शाहदाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार रात युवक की अचानक हालत बिगड़ गई थी, जिससे उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि युवक का अपने भाई से विवाद हो गया था, जिससे उसने गुस्से में आकर तेजाब जैसा कोई पदार्थ पी लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बरेली में मौत हो गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button