बदायूं

Budaun: शारिक की मां बोली- मुझे चाहिए इंसाफ, थाने के बाहर प्रदर्शन; पड़ोसी ने अपहरण कर की थी हत्या

Connect News 24

budaun student murder case victim family protest outside police station

थाने के बाहर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में अपहरण के बाद छात्र शारिक की हत्या के मामले में उसकी मां पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है तो केवल एक पर कार्रवाई क्यों हो रही है। छात्र की मां शन्नो ने कहा कि उनके बेटे की हत्या शाहरुख ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर की थी, लेकिन थाना पुलिस ने केवल शाहरुख को ही आरोपी माना है। 

शन्नो ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। रविवार को परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। उन्होंने हमें इंसाफ चाहिए… लिखे पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- UP: कर्ज चुकाने के लिए पड़ोसी बना हैवान, आठ साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला, परिवार को करता रहा गुमराह

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी छात्र शारिक की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उघैती थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिला था। थाना पुलिस ने जब हत्यारोपी शाहरुख और उसके पिता सद्दीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने छात्र के शव के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत से शव को बरामद किया था।

शारिक के परिवार वालों का कहना था कि आरोपियों ने फिरौती लेने के लिए अपहरण किया था। चूंकि पड़ोस का मामला था, इससे आरोपियों को डर था कि अगर छात्र को जिंदा छोड़ दिया तो मामला खुल जाएगा और वे पकड़े जाएंगे, इसलिए अपहरण के बाद उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button