Budaun: बरात से लौट रही बग्गी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, साथी घायल

सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी बग्गी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में बरात से लौट रही घोड़ा बग्गी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बुधवार की रात करीब 12 बजे बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी 30 वर्षीय छोटे लाल अपने साथी आश मोहम्मद निवासी मोहल्ला नंबर आठ बिल्सी के साथ बरात चढ़ाकर अपनी बग्गी से घर लौट रहा था।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफी नगर के पास अज्ञात वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे लाल की मौत हो गई, जबकि आश मोहम्मद गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।