मनोरंजन

जिया खान केस में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा

Connect News 24

Sooraj pancholi At Gurudwara Bangla Sahib: जिया खान सुसाइड मामले में पिछले हफ्ते सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल बाद फैसला सुनाया था. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सूरज पंचोली को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया था. वहीं जिया खान केस में बरी होने के बाद बुधवार को सूरज पंचोली दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे. सूरज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कीं हैं.

गुरुद्वारे में हाथ जोड़े नजर आए सूरज पंचोली
सूरज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह ब्लू टी-शर्ट और डेनिम पहने अरदास लगाते नजर आ रहे हैं. सूरज इस दौरान हाथ जोड़े हुए कैमरे में क्लिक किए गए. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कुछ नहीं लिखा लेकिन कैप्शन में हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी जरूर शेयर की.


सूरज ने बरी होने के बाद थैंक्यू नोट भी किया था शेयर
वहीं जिया खान केस में बरी होने के बाद सूरज ने शुक्रवार को थैंक्यू नोट भी शेयर किया था. उन्होंने अपने नोट में उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा था जिन्होंने उनकी कानूनी लड़ाई के दौरान हमेशा उनका सपोर्ट किया और उन पर भरोसा किया.” सूरज ने लिखा था, “उन सभी को थैंक्यू जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया और मुझ पर विश्वास किया, केवल मैं ही जानता हूं कि मैं इन सभी सालों के दुख और दर्द से कैसे गुजरा हूं. आपकी बिना शर्त प्यार प्रार्थनाएं और दुआएं ही मेरी एकमात्र ताकत हैं … मैं आपके बिना सर्वाइव नहीं कर सकता था.”

जिया खान केस में सूरज पंचोली को मिली क्लीन चिट
बता दें कि जिया 3 जून 2013 को मुंबई में अपने जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थीं. पुलिस ने बाद में छह पन्नों के एक लेटर के आधार पर सूरज को गिरफ्तार कर लिया था जिसे कथित रूप से जिया ने लिखा था. इसके बाद सूरज पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि जिया और सूरज कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे. हालांकि इस मामले में सूरज को कोर्ट से क्लिन चिट मिल गई है.

ये भी पढ़ें: Trisha Krishnan Birthday: टूटी सगाई… प्राइवेट फोटो लीक और शादीशुदा से अफेयर… तृषा के नाम हैं उम्र से ज्यादा विवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button