सीबीए चुनाव : अजय और कृपाशंकर बने उपाध्यक्ष

सीबीए की नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर विजेता अजय त्रिपाठी का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते व
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव समेत पांच पदों के लिए विजेताओं की घोषणा शुक्रवार देर रात हो गई थी। शनिवार को उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए मतों की मतगणना हुई। इनके विजेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कचहरी स्थित राजीव सभागार में दूसरे दिन की मतगणना देर शाम तक चली। सबसे पहले उपाध्यक्ष के दो पदों का परिणाम आया। अजय त्रिपाठी 483 व कृपाशंकर वाजपेयी 417 वोट पाकर विजेता रहे। शिशुपाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह व सुशील कुमार भारती को हार का सामना करना पड़ा। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए विनय कुमार शर्मा 492 मत पाकर पहले, राहुल कुमार सक्सेना 425 मत के साथ दूसरे व आदर्श मिश्रा 381 मत के साथ तीसरे विजेता बने। ब्रजपाल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहम्मद सुहेल खां और पुष्पेंद्र को निराशा हाथ लगी।
कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें शीतल 593 मतों के साथ पहली, आशुतोष पांडेय 496 मतों के साथ दूसरे, शिवम मिश्रा 448 मतों के साथ तीसरे विजेता रहे। याहिया 371 मत पाकर चौथे, कालीचरन 354 मतों के साथ पांचवें और संजीव 321 मतों के साथ छठे विजेता घोषित किए गए।
वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विकास कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, रामानंद श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार पांडेय, सुनील शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, गुलिस्तां खान, सूरज सिंह यादव, नीरज पाठक, तलतनूर सिद्दीकी, जयशंकर प्रसाद दीक्षित, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

सीबीए की नई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर विजेता अजय त्रिपाठी का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते व

