बदायूं

Budaun News: सुबह छाए रहे बादल, दिन में निकली धूप ने दी राहत

Connect News 24

There were clouds in the morning, sunshine during the day gave relief

शनिवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद

बदायूं। दिसंबर की समाप्ति आते-आते सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। शनिवार को सुबह से ही बादल छाने से तापमान में कमी दर्ज की गई जिससे ठंड बढ़ गई। हालांकि इसके बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी जिससे गलन का अहसास होगा।

इस बार मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिसंबर की शुरुआत में केवल सुबह और शाम की ठंड रही। दिन में चटख धूप निकलने के कारण तमाम लोग बिना गर्म कपड़ों के ही घूमते दिखाई दिए तो अब मौसम में ठंड बढ़ गई है। पिछले दिनों चली शीतलहर के कारण आमजनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। कुछ दिन धूप नहीं निकलने से न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से बादल छाने का अनुमान जताया जा रहा था जो कुछ दिन सही साबित हुआ। बादल छाने के कारण बीच बीच में निकली धूप भी बेअसर साबित हुई। शनिवार को मौसम सुबह ठंडा रहा। सुबह से ही बादल छाए थे लेकिन करीब नौ बजे हल्की धूप निकल आई। इसके बाद बादल और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। लोग भी बीच बीच में निकली धूप का आनंद लेते दिखाई दिए।

शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली जबकि न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा रहा। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री तथा न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले सप्ताह में मौसम साफ रहने के आसार बन रहे हैं, हालांकि बीच बीच में बादल छा सकते हैं जिससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। जनवरी आते आते सर्दी में खासा इजाफा होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button