Schools

जल्द जारी होंगी CBSE बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें, यहां देखें टाइट टेबल को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Connect News 24

CBSE Board 10th-12th Exams 2024 Time Table: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का शेड्यूल रिलीज करेगा. वे कैंडिडेट्स जो इस बार की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हों, वे रिलीज होने के बाद परीक्षा शेड्यूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – cbse.gov.in. लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए भी समय-समय पर ये वेबसाइट चेक करते रहें. किसी और माध्यम से मिली सूचनाओं पर यकीन न करें.

क्या है लेटेस्ट अपडेट

इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में किया जा सकता है. नवंबर खत्म होने में केवल दो दिन का समय बाकी है, ऐसे में डेटशीट अब कभी भी रिलीज हो सकती है.

ये हैं संभावित तारीखें

ये भी जान लें कि सीबीएसई बोर्ड ने अभी थ्योरी एग्जाम की तारीखों के विषय में कोई आधिकारिक सूचना प्रेषित नहीं की है. प्रैक्टिल एग्जाम जनवरी महीने से आयोजित होंगे और थ्योरी एग्जाम के संबंध में संभावना ये है कि ये परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी. परीक्षा की संभावित तारीख 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच बतायी जा रही है. हालांकि इसमे बदलाव संभव है और ऑफिशियल सूचना आने के पहले पक्की तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखें रिलीज होने के बाद टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यानी cbse.gov.in पर.
  • इसके अलावा cbse.nic.in पर भी जा सकते हैं.
  • यहां पर लेटेस्ट नाम के सेक्शन पर जाएं और दसवीं या बारहवीं जिस क्लास का शेड्यूल आपको देखना है, उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही डेटशीट खुल जाएगी.
  • यहां से देख लें कि परीक्षा किस दिन आयोजित होगी.
  • इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यहां 1200 से ज्यादा पद पर चल रही है भर्ती 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button