शाहजहाँपुर
CBSE Class 12 Result: शाहजहांपुर में 12वीं के छात्र देवांश शंखधार बने जिला टॉपर, माही गुप्ता का दूसरा स्थान

जिला टॉपर देवांश शंखधार, दूसरे स्थान पर रहीं माही गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। शाहजहांपुर में केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के छात्र देवांश शंखधार जिला टॉपर बने हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं माही गुप्ता दूसरे स्थान पर रही हैं। रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा माही के 97.4 प्रतिशत अंक आए हैं। बता दें कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में जिले से 2717 विद्यार्थी पंजीकृत थे।