CBSE Class 12 Result: बरेली में नंदिनी सक्सेना बनीं जिला टॉपर, 12वीं में प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक

माता-पिता के साथ नंदिनी सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना परिणाम cbseresults.nic.in और अन्य प्लेटफार्म समेत डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
बरेली के जीआरएम स्कूल की छात्रा नंदिनी सक्सेना 12वीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। नंदिनी की सफलता पर खुशी का माहौल है।
सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल के टॉपर
शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की दिशा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर प्रीयांश खरे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सृष्टि गुर्जर 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल के आरुष जौहरी ने कंप्यूटर में और महक मेहरोत्रा ने इकोनॉमिक्स में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।



