बदायूं

Budaun News: सीबीएसई का रिजल्ट जारी, 12वीं में संस्कृति और 10वीं में उत्कर्ष जिला टॉपर

Connect News 24

cbse Result class 12th 10th results Budaun cbse toppers

CBSE 12th Result 2023 out Live
– फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। इसमें 12 वीं की परीक्षा में संस्कृति शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके बदायूं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह बिसौली के एसडीवी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। 

शहर के बीआरबी मॉडल स्कूल की छात्रा रिद्धि कालरा ने 96.8 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर मदर एथेना स्कूल की देवकृष्णा 66.2 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। 

CBSE Class 12 Result: बरेली में नंदिनी सक्सेना बनीं जिला टॉपर, 12वीं में प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक

10 वीं में शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र उत्कर्ष ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दूसरे नंबर पर मदर एथेना स्कूल के ओजस तोमर ने 97.2 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button