Schools

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक

Connect News 24

ICSI CS Executive Result 2023 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की तरफ से आज आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव जून सत्र की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.examresults.net पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा.

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2023 परीक्षाएं 1 जून से लेकर 10 जून 2023 तक आयोजित की गई थी. इस एग्जाम का आयोजन देश भर में किया गया था. ये परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी.

ICSI CS Executive Result 2023 Released: इस प्रकार चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.examresults.net पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • स्टेप 6:अब उम्मीदवार आवेदन पत्र पेज डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूत के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक करें रिजल्ट

यह भी पढ़ें- Jobs 2023: लीगल स्पेशलिस्ट सहित कई पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button