शाहजहाँपुर

बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जानी चाहिए : अजय

Connect News 24

Children should be given culture based education: Ajay

माध्यमिक ​शिक्षक संघ के कार्यक्रम में ​शि​क्षिकों को सम्मानित करते पदा​​धिकारी। संसथा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी रविवार को देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में हुई जिसमें सेवानिवृत व नवनियुक्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक केशव चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्राचीन समय में गुरु का महत्व राजा से भी अधिक था। एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा ने कहा कि इंफोसिस के अध्यक्ष नारायण मूर्ति ने सर्वाधिक वेतन शिक्षकों को दिए जाने का सुझाव दिया है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी कार्य पद्धति में परिवर्तन करना होगा। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा व शिक्षक की वर्तमान समय में भूमिका बताई। प्रांतीय महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा शिक्षकों के लिए किए जा रहे संघर्ष की जानकारी दी।

इससे पहले कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों हरिप्रसाद पांडे, उमाशंकर वाजपेयी, मोहम्मद राजा, शिव शंकर त्रिपाठी, नवनियुक्त शिक्षिका शिखा दीक्षित, कंचन तिवारी, शिक्षक धीरेंद्र विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार मौर्य, संघ के कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा, जिला मंत्री गौरव पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रवक्ता अनिल मालवीय, संयोजक चंद्रवीर सिंह, संयोजिका डॉ. चंद्ररेखा मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक हृदयेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बाबू तिवारी, उपाध्यक्ष संजय कपूर, मिसबाहुद्दीन, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष मदरसा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष फूल मियां, शैलेंद्र दुबे, डॉ. सरिता गुप्ता, सुमन शर्मा, उर्वशी श्रीवास्तव, रामकुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button