बदायूं

Budaun News: लेनदेन के विवाद में की गई थी युवक की हत्या

Connect News 24

The young man was murdered over a transaction dispute

सिविल लाइंस थाने में पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी।स्रोत-पुलिस

बदायूं। भारत संचार निगम के कार्यालय के नजदीक ग्राम नगला शर्की निवासी साहिल कुमार (30) की गोली मारकर हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी। रविवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हत्यारोपी विपिन झा को दोपहर बाद जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।

भारत संचार निगम के कार्यालय के नजदीक शनिवार रात साहिल कुमार एक प्लॉट में जेसीबी से मिट्टी समतल कर रहा था। इसी दौरान उसकी अपने चाचा अनिल कुमार के नौकर विपिन झा से मोबाइल पर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल से रुपये मांग रहा था। इसको लेकर दोनों में मोबाइल पर भी गालीगलौज हुई। विपिन ने मौके पर आकर देख लेने की धमकी दी। उस समय साहिल को यह अनुमान नहीं था कि आरोपी वहां तमंचा लेकर आएगा और उसको गोली मार देगा।

इधर, विपिन तमंचा लेकर प्लॉट पर पहुंच गया, जहां दोनों में पहले मारपीट हुई। बाद में विपिन ने तमंचा निकालकर साहिल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसने दोतरफा केस बनाने के लिए अपने हाथ में भी गोली मार ली। उसके बाद विपिन खुद थाने पहुंचा। मामले की ाजानकारी दी। जिस पर पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।

बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। वह गुस्से में तमंचा लेकर पहुंचा और साहिल को गोली मार दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button