पीलीभीत

Pilibhit News: अफसरों की लापरवाही से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, नहर कटने से 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Connect News 24

hundred acres of wheat crop submerged due to canal being cut in pilibhit

गेहूं की फसल में भरा पानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में सिल्ट सफाई के दावों के बीच नहर और माइनरों के कटने का सिलसिला जारी है। रविवार रात केसरपुर गांव के निकट नहर कटने से करीब सौ एकड़ दायरे में गेहूं की फसलें जलमग्न हो गई। जानकारी के बाद सिंचाई कर्मियों ने नहर बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। किसानों का आरोप है कि सफाई के नाम पर अफसरों ने लापरवाही बरती, उसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।

कलीनगर तहसील क्षेत्र में नहरों का जाल फैला हुआ है। हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर नहर और माइनरों में सिल्ट सफाई कराने का दावा किया गया। अधिकांश नहर और माइनरों में सफाई कार्य में औपचारिकताएं निभाने का किसानों ने आरोप लगाए थे। देरी से पानी छोड़ने के चलते किसानों की जेब पर बोझ पड़ा। सप्ताह भर पूर्व नहरों में पानी छोड़ने के बाद सिल्ट सफाई की हकीकत सामने आने लगी। 

20 से अधिक किसानों के खेतों में भरा पानी 

निगोही ब्रांच नहर के अलावा चांदूपुर माइनर कटने से किसान परेशान हुए थे। रविवार रात माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर से निकली रजवाहा नहर कट गई। इससे करीब बीस से अधिक किसानों की सौ एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। एक खेत में नहर की रेत भरने से फसल नष्ट हो गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button