रामपुर

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिकाओं का बदलेगा रंग

Connect News 24

रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पर नियंत्रण के लिए बोर्ड ने नियमों में बदलाव किया है। पिछले वर्ष परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर लगाया गया बार कोड इस बार उत्तर पुस्तिका के बीच में होगा। बार कोड से उत्तर पुस्तिका की रैंडम चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर अंकित विवरण का रंग भी बदला गया है। जिसके कि पुरानी उत्तर पुस्तिका बाहर से लिखवाकर जमा कराने की आशंका बिल्कुल नहीं रहे।

जिले में वर्ष 2023-24 की यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी चल रही है। बोर्ड की ओर से इस माह के अंत तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आपत्तियां लेते हुए अंतिम सूची जारी होगी। इसके साथ ही बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर चुका है। परीक्षा में करीब 47 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।

बोर्ड परीक्षाएं इस बार फरवरी में शुरू होने की संभावना है, जो मार्च तक चल सकती हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल की संभावनाओं को खत्म करते हुए हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं पर अंकित विवरण का रंग परिवर्तित कर काला कर दिया गया है। वर्ष 2023 परीक्षा में रंग लाल था। पिछले वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर बार कोड लगाया गया था। इस बार बार कोड उत्तर पुस्तिका के बीच में होगा। इसी तरह इंटरमीडिएट की वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए पुस्तिकाओं पर विवरण अलग होगा।

बयान

बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। इस बार उत्तर पुस्तिका के रंग और बार कोड में बदलाव हुआ है। नए निर्देश आ रहे है, उनका पालन किया जा रहा है।

मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button