बरेली

Halal Certification: अब हलाल प्रमाणन कर रहीं कंपनियों पर होगी कार्रवाई, सूची मिलने का इंतजार

Connect News 24

Now action will be taken against companies doing Halal certification

हलाल प्रमाणन। (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चार दिन से चल रही हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थों की पड़ताल अब स्थगित हो गई है। शासन से हलाल प्रमाणन के संबंध में चिह्नित 92 कंपनियों की सूची मिलने के बाद सर्वे शुरू होगा। अब शोरूम के बजाय सीधे कंपनियों पर ही कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव के मुताबिक शासन से हलाल प्रमाणन वाले खाद्य पदार्थों की जांच के निर्देश मिलने पर सर्वे शुरू हुआ। शॉपिंग मॉल, कॉम्प्लेक्स की जांच हो रही है। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा

बृहस्पतिवार को भी सर्वे की तैयारी थी लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त की ओर से पत्र मिला। इसमें हलाल प्रमाणन करने वाली 92 कंपनियों का जिक्र है जो नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फॉर क्वालिटी बॉडीज (एनएबीसीबी) के तहत पंजीकृत नहीं हैं। सूची में अगर बरेली की कोई कंपनी शामिल होगी तो उसकी जांच होगी।

दिशानिर्देश के तहत अगर कंपनी को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत एनएबीसीबी में पंजीकृत कराना है, क्या-क्या खाद्य पदार्थ हलाल प्रमाणन में आएंगे, इसकी भी गाइडलाइन जारी होगी। ताकि जरूरत के मुताबिक उत्पादों का शासनादेश के तहत निर्यात किया जा सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button