शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अस्पताल में बिजली चोरी के शक में छापा, हंगामा

Connect News 24

शाहजहांपुर। कच्चा कटरा स्थित एक अस्पताल में बिजली चोरी होने की सूचना पर बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने छापा मार दिया। इससे नाराज डॉक्टर ने विरोध किया। कुछ देर में अन्य डॉक्टर भी आ गए और हंगामा होने लगा। एक्सईएन के सामने केबल चेक कराई तो दोनों ही मीटर लगे पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम को वापस होना पड़ा।

पीछे से आई केबल को देखकर विजिलेंस टीम बिजली चोरी के शक पर अस्पताल में पहुंच गई। विजिलेंस को आने पर डॉक्टर ने नाराजगी जताई और सब नियम के अनुसार ही चलने की बात कही। टीम ने चेकिंग शुरू की तो डॉक्टर ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर में अन्य डॉक्टर भी आ गए और परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने केबल चेक कराई तो पीछे से आई केबल का मीटर लगा मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने विजिलेंस टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक्सईएन ने बताया कि अस्पताल में सब ठीक मिला है। संदेह के आधार पर जेई चेकिंग करने गए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button