बरेली

बारिश से बरेली का हाल: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सैलाब, घर बने तालाब, दिनभर जलभराव से जूझे लोग

Connect News 24

waterlogging on roads due to heavy rain in bareilly

जलभराव से हुआ लोगों का बुरा हाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरली में रविवार को मूसलाधार बारिश से कई इलाके तालाब में तबदील हो गए। निचले इलाकों में तो दोपहर तक जलभराव रहा। नाले-नालियों का कीचड़ सड़कों और गलियों में फैल जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। कुछ स्थानों पर सड़कें धंस गईं। सीवर लाइन का काम ठप हो गया। कई मोहल्लों में पानी घरों में घुस गया। 

शहर के कई इलाकों में पुरानी और नई ट्रंक सीवर लाइन से जोड़ने के लिए खोदाई चल रही थी। रविवार को बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर गया और मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जोगी नवादा, बिहारीपुर, जगतपुरा, मिनी बाइपास, रामपुर गार्डन, सुभाषनगर पुलिया, जंक्शन कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान हुए।

दूल्हा मियां की मजार, गढ़ी पुलिस चौकी के पास, त्रिवटीनाथ मंदिर, चौपुला चौराहा, पशुपतिनाथ मंदिर के पास कीचड़ और जलभराव के कारण आवाजाही में दिक्कत हुई। दुर्गानगर के बिजली उपकेंद्र में भी पानी भर गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button