बदायूं

क्रिकेट : किंग्स इलेवन का खिताब पर कब्जा

Connect News 24

Cricket: Kings XI capture the title

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत-स्वयं

टी-20 हीरो कप : सुपर किंग्स को आठ रनों से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टी-20 हीरो कप का फाइनल मैच श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान पर किंग्स इलेवन व सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें किंग्स इलेवन की टीम ने आठ रनों से खिताब पर कब्जा कर लिया।

किंग्स इलेवन के कप्तान नितिन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर टीम ने 128 रन बनाए, जिसमें विजय संत ने ताबड़तोड़ 36 रन जड़े। युवा खिलाड़ी दृश्यम शर्मा ने 27, इकलेस यादव ने 14, प्रीत सक्सेना ने 11, आदित्य ने 15 रन बनाए।

सुपर किंग्स की ओर से मयंक ने तीन, अक्षय दुआ ने दो और गुंजन व अनमोल ने एक-एक विकेट लिया। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बना सकी। जिसमें सर्वाधिक 39 रन अक्षय दुआ ने बनाए। इसके अलावा कौस्तुभ ने 22, मयंक ने 24, कृष्णा सक्सेना ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच कृष्णा सक्सेना को घोषित किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सचिव संतोष शर्मा ने आभार जताया। जीएस हीरो के निदेशक अनुपम गुप्ता ने स्मृति चिह्न बांटे। इस मौके पर अमरीश प्रकाश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, विपिन अग्रवाल, हरवंस संत मौजूद रहे।

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत-स्वयं

एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत-स्वयं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button