मनोरंजन

क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने प्रभास स्टारर आदिपुरुष पर बाहुबली के ट्विस्ट के साथ उड़ाया मजाक

Connect News 24

Cricketer Virender Sehwag On Adipurush: जब से आदिपुरुष रिलीज हुई है तभी से इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मजाक उड़ाने वालों की भी कमी नहीं है. अब इस फिल्म का मजाक उड़ाने वालों की लिस्ट में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी नाम शामिल हो गया है. वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से इस फिल्म को न सिर्फ ट्रोल किया, बल्कि इस फिल्म पर बाहुबली के पॉपुलर ट्विस्ट के सहारे इस पर तंज भी कसा है.

वीरेंद्र सहवाग ने बाहुबली स्टार प्रभास को किया ट्रोल
वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया, ‘आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था.’ बता दें कि जब बाहुबली रिलीज हुई थी इसके बाद दर्शकों में ये सवाल काफी पॉपुलर हो गया था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. जिसका जवाब बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद मिला था. हालांकि इन सब से इतर वीरेंद्र सहवाग ने इस सवाल को प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ को ट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया.

रिलीज के बाद से ही फिल्म हो रही ट्रोल
16 जून को रिलीज हुई आदिपुरुष अब दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए भी संघर्ष कर रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. अनुमान है कि जल्द ही यह सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी. फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव के बावजूद, ये दर्शकों को थियेटर्स तक लाने में विफल रही, क्योंकि दर्शक भगवान राम का रोल करने वाले प्रभास, सीता का रोल प्ले करने वाली कृति सेनन और रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान की स्टार कास्ट बिल्कुल खुश नहीं थे और उसके ऊपर फिल्म के बेहद खराब वीएफएक्स ने दर्शकों को ओम राउत से सवाल करने पर मजबूर कर दिया कि उन्होंने 600 करोड़ कहां खर्च किए, क्योंकि फिल्म उस तरह की नहीं लग रही.

यह भी पढ़ें: जब पहली बार Dharmendra की मां से मिलीं थीं प्रेग्नेंट हेमा मालिनी, ऐसा था एक्ट्रेस की सासु मां का रिएक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button